घने बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के भुजपुरा चौराहा स्थित घने बाजार में कन्फेक्शनरी व स्टेशनरी की दुकान में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख लोग सहम गए। आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही आसपास की 12 अन्य दुकानों व एटीएम तक आग को फैलने से पहले ही रोक लिया। भुजपुरा चौराहे पर अरुण माहेश्वरी की कन्फेक्शनरी व स्टेशनरी की दुकान है। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुएं के गुबार आसपास तक फैल गया। कुछ देर बाद दुकान में आग लग गई। शाम 05:40 बजे दमकल को सूचना मिली। इस पर बन्नादेवी फायर स्टेशन से तीन, जबकि तालानगरी व पुलिस लाइन से एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची। सीएफओ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.