घने जंगल में वन विभाग की कार्रवाई
लोहरदगा, जुलाई 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड के सुरक्षित वनक्षेत्र में स्थित मडुवापाट- सलैया के घने जंगल में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध रूप से चौपहल तैयार कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 11 पीस चौपहल और दो पीस बोटा जब्त किए गए। वन विभाग के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने घने जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी की। लगातार हो रही बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद वनकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।इस अभियान में प्रवीण उरांव, लाल अनूप शाहदेव, वॉचर और चालक शामिल थे। वन विभाग ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।फोटो-14- लोहरदगा वन विभाग की टीम की गिरफ्त में वन अपराधी
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.