गिरडीह, जनवरी 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। घने जंगलों से निकलकर गांव-घर में डेरा जमाने लगा है राष्ट्रीय पक्षी मोर। ऐसे में लोगों को अब आसानी से मोर का दीदार होने लगा है। इतना ही नहीं जब पंख फैलाकर मोर कौतूहल करता है तब उसका भी दीदार करने का अवसर लोगों को मिलता है। घने जंगलों से निकलकर गांव-घर में डेरा जमाने से लोगों को मोर अपनी ओर भी आकर्षित करता है। बताया जाता है कि बगोदर प्रखंड के तुकतुको, बूढ़ाचांच, लुकूईया, अड़वारा, खंभरा आदि इलाके के घने जंगलों में भारी मात्रा में जंगली जानवर पाए जाते हैं।‌ इसी में से एक है मोर। घने जंगलों में मोर भी भारी मात्रा में है। जंगल तरफ जाने वाले लोगों को जंगल में तो मोर का दीदार होता ही है जो जंगल नहीं जाते हैं उन्हें भी घर- गांव में मोर का दर्शन होता है। बताया जाता है कि बहुत लोग इसे शौक से पालते भी हैं। बगोदर ...