सिमडेगा, जनवरी 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा घने जंगलों के बीच में स्थित मुड़िया पंचायत के सुतराम गांव पहुंच ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही गरीब, असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल, साड़ी बांट कर खुशीयां मनाई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ विधायक ने सामूहिक प्रतिभोज का लुत्फ उठाया। इससे पहले विधायक और जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि सूतराम गांव वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहा है और आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब किसी जनप्रतिनिधि ने गांव में आकर उनकी समस्याओं को सुना है। ग्रामीणों ने बिजली और सड़क की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.