मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी। जिले में रोज मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम में बदलाव से दो दिनों तक आंधी पानी का कहर रहा। बारिश से मौसम सर्द हो गया। सुबह व रात में ठंड का एहसास होने लगा। तबतक रविवार सुबह मौसम ने यू टर्न ले लिया और चारों तरफ घना कोहरा छा गया। कोहरा इतना घना रहा कि आसपास की वस्तुएं ठीक से दिख नहीं रही थी। गांधी मैदान के किनारे के पेड़ भी ठीक से नहीं दिख पा रहे थे। मौसम के बदलाव से लोग हतप्रभ थे। उल्लेखनीय है कि आंधी बारिश के बाद पारा लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...