चतरा, जनवरी 6 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा समेत पूरे झारखंड में इन दिनों घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बिहार से सटे राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह रहा है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कोहरे और ठंड के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इस भीषण ठंड का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ तौर पर दिखने लगा है। चिकित्सकों के अनुसार सर्दी के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन बीमारियों की अनदेखी युवाओं में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.