लातेहार, दिसम्बर 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सोमवार को घने कोहरे से पूरी तरह ढंका गया। कोहरे और शीत लहर से लोग ठिठुरते रहे। सुबह से ही कोहरे का कहर शुरू हो गया था। लोग घरों से बहुत कम बाहर निकले। ठंड से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। कोहरे का प्रकोप ऐसा था कि अपराह्न करीब 1:15 बजे धूप निकली। तब लोगो को ठंड से कुछ राहत मिली। लोग जगह - जगह आग जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। लोगो का कहना है कि चौक - चौराहों पर सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। बता दे कि रविवार से मौसम खराब होने के कारण शीत लहर और कड़ाके की ठंड ने लोगो को ज्यादा परेशान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...