औरैया, मार्च 10 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के बीच स्कूली वैन और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसकी पत्नी और चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव फक्कड़पुर निवासी 32 वर्षीय शरद चंद्र उर्फ छोटे पुत्र सुरेश बाबू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी सोनी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और सल्लहापुर स्थित लघु प्रेरणा उद्योग में काम करती हैं। सोमवार रात ड्यूटी होने के कारण शरद चंद्र शाम को पत्नी सोनी और चाची सर्वेश कुमारी पत्नी राजेंद्र कुमार को बाइक से उद्योग केंद्र छोड़ने गए थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे ड्...