नोएडा, मार्च 28 -- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसके उद्घाटन के साथ ही यह एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और ज्यादा सुविधाओं वाले एयरपोर्ट में से एक हो जाएगा। यह एयरपोर्ट हर मौसम में जहाजों के उतरने और टेक ऑफ करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं इस एयरपोर्ट में क्या-क्या खास सुविधाएं हैं।कम दृश्यता में भी होगा संचालन इस एयरपोर्ट पर कुल 3900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जो कम दृश्यता में भी आसानी से संचालित हो सकेगा। कम दृश्यता के बावजूद यहां फ्लाइट आसान से लैंड और टेकऑफ कर सकेगी। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम में भारी कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स को लैंड करने और टेकऑफ करने में समस्या का सामना करना पड़ता है, इस दौरान कई फ्लाइट्स को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ता है...