कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर। घने कोहरे की वजह से बुधवार को दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइटें निरस्त हो गईं। दोनों फ्लाइटों के यात्रियों को मैसेज के माध्यम से उड़ान रद्द होने की सूचना दी गई। जिन यात्रियों की कॉल आई उन्हें भी बताया गया लेकिन फिर भी दोनों उड़ानों के 27 यात्री कानपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे, जिन्हें फ्लाइट निरस्त होने की सूचना पर नाराजगी जाहिर की। इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ ने उन्हें समझाया और यथासंभव अमौसी एयरपोर्ट से उड़ानों में समायोजित किया, जिन्होंने यात्रा नहीं की, उन्हें किराया रिफंड किया गया। घने कोहरे के बावजूद मुंबई और हैदराबाद में मौसम साफ होने से दोनों फ्लाइटें कानपुर आईं और यहां से उड़ानें भरीं। हैदराबाद और मुंबई के यात्रियों को नए साल पर गंतव्य पहुंचने का प्लान पूरा हो गया लेकिन दिल्ली और बेंगलुरु के यात्री इंडिगो एयरल...