बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- घने कोहरे ने वाहन चालक और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को तीसरे दिन भी जनपद घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हालात यह रहे कि वाहन चालक लाइट जलाकर एक-दूसरे वाहन के पीछे धीमी रफ्तार से सफर करते रहे। वहीं ठंड के चलते लोगों की कपकपी छूट गई। सूर्यदेव के दर्शन 11 बजे के बाद हुए। धूप कमजोर होने के कारण लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकी। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक-एक डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 23 डिग्री पर रिकार्ड किया गया। शुक्रवार देर रात से जनपद कोहरे की चादर से ढका हुआ है। घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य पर बनी हुई है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी कोहरे का असर बना रहा। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.