फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। मंगलवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। जिससे वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते हुए चलने को मजबूर हुए। गलन भरी सर्दी बढ़ जाने से आम जनजीवन परेशानी झेलने को विवश हो रहा है। आमजन के साथ साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। सर्दी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा जलवाए जा रहे अलाव भी नाकाफी नजर आ रहे हैं। कोहरा के चलते सुबह 11 बजे तक दृश्यता कम रही। करीब 20 मीटर के बाद देखना संभव नहीं हो रहा था। कोहरा छंटने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे के आसपास सूर्य देव नजर तो आए लेकिन अपना असर नहीं दिखा सके और बादलों की ओट में छिप गए। बादलों के साथ 10 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कोहरा और सर्दी के चलते बच्चों को सुबह तैयार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.