कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाके में मंगलवार को घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। मुख्य सड़कों पर धीमी रफ्तार से गाड़ियां चलीं, वहीं दोपहिया चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 48 घंटे में दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान तेज रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जिससे कनकनी और अधिक बढ़ेगी। सुबह और देर रात कोहरे का असर बना रहेगा। रुक-रुककर चल रही पछुआ हवा ने बढ़ाया ठंड पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर चल रही पछुआ हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़...