हरदोई, जनवरी 2 -- हरदोई, संवाददाता। पिहानी थाना क्षेत्र के जहानीखेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कोहरे के चलते एक कार आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आधी रात को नेशनल हाईवे पर डेलपण्डरवा गांव के पास जलालपुर गोपी गांव की मोड़ के निकट गन्ना लादकर मिल जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से एक कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार डर्रा गांव निवासी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पसिगवा सीएचसी भिजवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं कार सवार करीब चार लोग घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोह...