गंगापार, दिसम्बर 25 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के निरौंधा गांव के पास बीती देर रात घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कम दृश्यता के चलते सड़क पर आमने-सामने आ रहे ट्रैक्टर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर कुछ ही मीटर की दूरी तक दिखाई दे रहा था। इसी दौरान निरौंधा गांव के समीप तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन एक-दूसरे को समय रहते नहीं देख सके। अचानक सामने आने से दोनों चालकों को संभलने का मौका नहीं मिला और वाहन टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डायल 1...