सहारनपुर, जनवरी 30 -- शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण टपरी मार्ग पर कार, ऑटो और डंपर की भिड़ंत में ऑटो सवार महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आमकी दीपचंदपुर निवासी अनुज अपनी कार से गांव की शिक्षिका नीरू, साखन कला निवासी सोनम, मेरठ निवासी रिंपल चौधरी, बढ़ेड़ी कोली निवासी सचिन आर्य और जिनेंद्र को पटनी स्थित डायट ले जा रहा था, जहां शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा था। सुबह करीब नौ बजे सूभरी के पास आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही कार डंपर से जा टकराई। इसी दौरान टपरी की ओर से आ रह...