संभल, जनवरी 16 -- थाना रजपुरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खेत से रखवाली कर बाइक से लौट रहा युवक तड़के गवां-रजपुरा मार्ग पर डीसीएम (डीएसएम) शुगर मिल के पास सड़क पर खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की बाइक से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। रजपुरा थाना क्षेत्र के डोहरी निवासी रमेश कुमार (20) पुत्र सत्यराम गुरुवार सुबह करीब तीन बजे खेत की रखवाली कर बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब चार बजे घने कोहरे के कारण उसे सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी और उसकी बाइक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.