रुडकी, जनवरी 30 -- रुड़की, संवाददाता। घने कोहरे ने फिर से शहर और देहात क्षेत्र में दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक शहर में घना कोहरा छाया रहा। इधर, ठंड का प्रकोप भी जारी है। दोपहर के समय मामूली धूप निकलने के साथ पूरे दिन आसमान में बादल छाया रहा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद घने कोहरे की समस्या से निजात मिल गई थी। अच्छी खासी धूप निकल रही थी। लेकिन अब फिर से मौसम ने करवट बदला है। घने कोहरे के कारण हाईवे पर सुबह के समय वाहन चालकों को गाड़ियां चलाने में तमाम तरह की परेशानियां हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...