फतेहपुर, दिसम्बर 13 -- फतेहपुर। दोआबा में मौसम ने शनिवार को करवट ले ली। सुबह से ही छाए घने कोहरे ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। कई स्थानों पर दृश्यता 10 से 20 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह तड़के स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले लोगों को विशेष दिक्कतें हुईं। कोहरे के चलते बसों, ट्रकों और निजी वाहनों की गति काफी धीमी रही। कई वाहन चालकों ने हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लिया, फिर भी सड़क पर आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे पर जगह-जगह वाहन कतारबद्ध होकर चलते नजर आए। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। कुछ ट्रेनों के निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.