दुमका, दिसम्बर 25 -- दुमका, हिटी। उपराजधानी दुमका में बुधवार को घना कोहरे ने लोगों को मुश्किलों में डाले रखा। ऐसे तो दिन भर कनकनी के वजह से लोगों को काफी ठंड महसूस होता रहा। सुबह से ही लोग ठंड व कोहरे से बचने के लिए आग का सहारा लेते दिखे। सुबह 10 बजे तक मुख्यालय में कोहरे की स्थिति बनी रही। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की असर देर तक रहा। रामगढ़ प्रखंड में घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार सुबह से ही घर-आंगन, सड़कें, खेत-खलिहान कोहरे की चादर में दिनभर लिपटे रहे। आसमान में दिन भर सूर्य दिखाई ही नहीं दिया है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गरीब तबके पर पड़ा, जिन्हें समय पर काम पर पहुंचने में दिक्कत हुई। पशुपालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.