बुलंदशहर, दिसम्बर 20 -- घने कोहरे के साथ शीतलहर ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। शीतलहर के साथ गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार देर शाम से कोहरे की चादर से जनपद ढका रहा। शनिवार को तड़के तक इसका असर देखने को मिला। हवाओं के चलते से कोहरा जल्दी छट गया। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम गिरावट के बाद 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप तो निकली, लेकिन कोई खास राहत नहीं मिल सकी। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ अलावा पर हाथ सेकते नजर आए। जनपद में लगातार दूसरे दिन शनिवार को घने कोहरे की चादर छाई रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरे के कारण वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.