फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 31 -- राजेपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर बुधवार की भोर घने कोहरे के बीच वाहन की टक्कर लगने से मॉर्निंग वॉक पर निकले 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। एक साल से वह अपने दामाद के पास रह रहा था। पुलिस की टीम जांच पड़ताल को पहुंची। शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र के नगल गांव निवासी वृद्ध देवराज राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव में अपने दामाद राघवेंद्र के पास एक साल से रहते थे। सुबह को वह घने कोहरे के बीच टहलने को गए थे। हाईवे पर महमदपुर गढ़िया गांव के पास उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए राजेपुर सीएचसी लेकर गये जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन की टक्कर लगने से वृद्...