कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- मंगलवार को दिनभर छाये रहे घने कोहरे के साथ जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इस दौरान सड़कों पर दृश्यता कम होने पर दुपहिया, चार पहिया व बड़े वाहन रेंगते नजर आये। वहीं दूसरी ओर जहां पर अलाव का इंतजा नहीं रहा वहां पर यात्री व राहगीर कांपते नजर आये। मौजूदा समय में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप 11 बजे तक जारी रहा। दोपहर 12 बजे हल्की धूप निकली और कोहरा छटा तो लोगों ने राहत की सांस लिया। धूप निकलने के बाद लोग जगह-जगह धूप में बैठक कर बदन सेंकते नजर आये। हालांकि शाम होते ही एक बार फिर ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया।। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिये कोई अलाव व रूम हीटर का सहारे लेते नजर आये। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग बेहद परेशान नजर आये। वही...