सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- रामपुर मनिहारान। कोहरे और कड़ाके की सर्दी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। रविवार को भी घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुईं। आसमान में कोहरे की चादर छाने के साथ ही कड़ाके की सर्दी के चलते लोग जल्द ही घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कड़ाके कि सर्दी के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। ठंडी हवा से बढ़ी गलन से लोग बेहाल रहे। क्षेत्र में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। लेकिन रात में तेज सर्द हवा से बढ़ी गलन भरी सर्दी से पशु- पक्षी बेहाल रहे। रविवार की सुबह एक बार फिर मौसम बिगड़ गया। घने कोहरे और ठंडी हवाओ के साथ दिन शुरू होने से अधिकांश लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कड़ाके की सर्दी के कारण मार्निंग वॉक को निकलने वाले लोगों की संख्या भी बेहद कम रही...