हरदोई, दिसम्बर 12 -- हरदोई। शुक्रवार की सुबह होते ही आसमान में कोहरे का राज हो गया। गाड़ियों के पहियों की गति बेहद कम हो गई। मौसम ने एक दिन पहले करवट ले ली थी। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि कोहरा पड़ना शुरू होगा। मौसम की यह करवट कंपकंपा देने वाली सर्दी की आहट है। सुबह से जारी धुंध और कोहरे से यहां अंदाजा हो रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में सर्दी का और इजाफा होगा जो को दृश्यता को काफी कम करेगा। कोहरे की शुरुआत होते ही है सड़कों पर लोग संभल कर चलने लगे हैं। गाड़ियों के रफ्तार पर भी ब्रेक सा लग गया है। दिन चढ़ने पर कोहरा कुछ कम जरूर हुआ पर फिर भी दोपहर होते होते आसमान में कोहरे धुंध और बादल की जुगलबंदी जारी थी। मौसम में बदलाव के वजह से नगर के बाजारों में सुबह काफी सन्नाटा दिखाई दिया। कोहरा को देखते हुए एमजी रोड पर व्यापारियों ने अपने प्रति...