एटा, जनवरी 30 -- गुरुवार रात से शुरू हुआ घने कोहरे का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा, जिससे पूरा जिला कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहर के समय सूर्य देव के दर्शन तो हुए लेकिन बेअसर रहे। करीब 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने धूप की तपिश को पूरी तरह खत्म कर दिया। गलन भरी ठंड के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से बचाव के लिए लोग गली-मोहल्लों और चौराहों पर अलाव तापते नजर आए। कोहरे का सबसे ज्यादा असर सुबह 10 बजे तक नेशनल हाईवे और लिंक मार्गों पर देखा गया। कोहरा इतना घना रहा कि चंद कदम की दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो गया। लंबी ...