रुडकी, दिसम्बर 29 -- रुड़की और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। ठंड के कारण बुजुर्ग और बच्चे पूरे दिन घरों में कैद रहे। इधर, नेशनल हाईवे पर दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 12.4 तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। रुड़की और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह पूरा क्षेत्र घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सुबह के समय दृश्यता इतनी कम रही कि 20 मीटर की दूरी पर भी देख पाना मुश्किल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.