बक्सर, दिसम्बर 13 -- पेज-04 के लिए सुबह 11 बजे निकले सूर्यदेव, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वाहन चालक रहे परेशान: फोटो-20, कैप्सन:-शनिवार को डुमरांव के स्टेशन रोड की सड़क पर कोहरे के बीच चलते वाहन डुमरांव, संवाद सूत्र। शनिवार को पूरा डुमरांव क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह से ही छाए घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कें सुनसान नजर आईं और लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचते दिखे। घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। कई जगहों पर दृश्यता 15 से 20 मीटर तक ही सीमित रही, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। खासकर राष्ट्रीय रा...