सिद्धार्थ, फरवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। घने कोहरे की चादर में जिला लिपटा रहा। बारह बजे के बाद कोहरे की चादर को चीर कर सूरज तो दिखा लेकिन गर्माहट कम रही। ठंड से जंग लड़ने के लिए अलाव सहारा बना रहा। दोपहर में सूरज निकलने से लोग अलाव से दूर हुए। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में जकड़े रहे। सड़कों पर आवाजाही कम रही। जिला गलन भरी ठंड की चपेट में है। एक हफ्ते से जिले में कोहरा कोहराम मचाए हुए है। दो दिन तो कोहरे की वजह से सूरज नहीं दिखा। शनिवार को तो झलक दिखाकर गायब हो गया। शुक्रवार व शनिवार को पूरे दिन कोहरा पड़ता रहा। रविवार को कोहरे को देख कर लग रहा था कि धूप नहीं आएगी लेकिन बारह बजे के बाद धूप आ गई। हल्की सी सूरज सी सूरज की रोशन किसी को भी गर्माहट का एहसास नहीं करा सकी। कोहरा घना होने की वजह से वाहनों को हेड लाइट जला कर चालकों को चलान...