बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- जनपद में सोमवार को तड़के से ही घना कोहरा छाया रहा। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक हालात बेहद खराब रहे। कई इलाकों में 10 कदम की दूरी तक देख पाना मुश्किल हो गया। दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सोमवार को घने कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की गति काफी धीमी रही। चालक फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाते नजर आए। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और जरूरी काम से निकलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकांश लोग ठंड के चलते घरों में रहे। दिन भर कोहरे का असर देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -ठंड और गलन से कांपे लोग, नहीं निकली धूप कोहरे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.