लखनऊ, दिसम्बर 31 -- राजधानी में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच बिजली के उपकरणों को निशाना बनाने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला काकोरी के सलेमपुर पतौरा गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने लेसा के 250 केवीए के भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से कीमती कॉपर की वाइंडिंग और तेल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई। उपभोक्ताओं की शिकायत पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने ट्रांसफार्मर को खुला और क्षतिग्रस्त पाया। एफसीआई उपकेंद्र के अधिकारियों के अनुसार, चोरों ने अंधेरे और कोहरे की आड़ में इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अवर अभियंता राजेश चौधरी ने काकोरी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दाउद नगर में भी ट्रांसफार्मर का कॉपर चोरी हो चुका ट्रांसफार्मर ...