गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- गाजीपुर। जिले में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और सर्द हवा के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मंगलवार की सुबह कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। इससे राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। सर्द हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और गरीब तबके के लोगों को हो रही है। सुबह-शाम लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों पर जाने वाले किसानों को भी ठंड और कोहरे के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे का असर रेल और बस सेवाओं पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्...