गंगापार, दिसम्बर 22 -- क्षेत्र में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में धुंध की मोटी परत छाई रही, जिससे पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। तापमान में आई गिरावट के साथ गलन बढ़ गई और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे। सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता बेहद कम रही। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा। करछना-जारी व करछना-कोहड़ार मार्ग पर वाहन चालकों को दिन में भी फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। दूर तक साफ दिखाई न देने से दुर्घटना की आशंका बनी रही और वाहन रेंगते नजर आए। ठंड और गलन के चलते लोग केवल जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों को उठानी पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद तहसील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.