गढ़वा, दिसम्बर 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलेभर में ठंड और घने कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त है। तीन राज्यों यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित सूबे के गढ़वा जिला मुख्यालय से होकर दो एनएच गढ़वा-मुरीसेमर एनएच 75 और गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 गुजरती हैं। उसके कारण दोनों ही सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक होता है। बदले मौसम में शाम होते ही घना कोहरा का असर वाहनों के परिचालन पर दिखने लगा है। उक्त दोनों ही महत्वपूर्ण सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली वाहनों की गति धीमी हो गई है। शुक्रवार रातभर घना कोहरा रहा। शनिवार सुबह आठ बजे के बाद कोहरे का असर कम हुआ। साथ ही दो दिन बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। एनएच 343 पर दो बड़े और सडक के किनारे औसत छह जलाशय हैं। उसके कारण कोहरे का असर अधिक होता है। अन्नराज घाटी में देर शाम होते ही घना कोहरा होने ल...