गया, दिसम्बर 24 -- लगातार कोहरे और ठंड की मार से इन दिनों गया जंक्शन होकर लंबी दूरी के लिए चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। इसके कारण ट्रेन घंटों लेट से चल रही हैं। घने कोहरे और व्यापक ठंड के बीच ट्रेनों का लेट परिचालन होने से गया जंक्शन पर यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए रेल प्रशासन द्वारा कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाने के कारण यात्री ठंड के बीच ट्रेन का इंतजार करने को विवश हो रहे हैं। गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में नई दिल्ली गया-महाबोधि एक्सप्रेस बुधवार को सात घंटे लेट से गया जंक्शन पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट से चलते हुए शाम छह बजे गया पहुंची। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे, आनंद विहार-पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस छह घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश...