फिरोजाबाद, दिसम्बर 18 -- गुरुवार को कांच नगरी गलन भरी सर्दी के बीच कांपती रही। सूर्य भगवान के दर्शन दिन भर नहीं हो सके। घने कोहरा के बीच कड़ाके की सर्दी लोगों को सताती रही। जनमानस दिनभर कड़ कड़ाती सर्दी से कांपता रहा। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के चलते वाहन चालकों की मुश्किल बढ़ती रहीं। नेशनल हाईवे सहित विभिन्न सड़कों पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थमती रहीं। गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से वातावरण में दृश्यता घटी रही। सुबह से दोपहर तक कम दूरी पर भी कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। कोहरा के चलते हाईवे सहित विभिन्न सड़कों पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार लगातार कम होती रही। वाहन चालक संभावित दुर्घटना से बचने के लिए दिन में भी दोपहर होने तक वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते रहे। दोपहर बाद कोहरा धीरे-धीरे कम होता गया। तब कहीं जाकर वाहन चालकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.