धनबाद, फरवरी 19 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह घनुडीह ओपी परिसर में बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। स्थानीय भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुवार को हवन के साथ आंखड हरि कीर्तन का समापन होगा। उसके बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। गौरतलब है कि पिछले 25 वर्षो से घनुडीह ओपी परिसर में महाशिवरात्रि उपलक्ष्य में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है। मौके पर घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...