सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। यूपीडा के प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर अब गांव-गांव विरोध तेज होने लगा है। घनी आबादी और उपजाऊ कृषि भूमि पर उद्योग स्थापित किए जाने की तैयारी से किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। अलग-अलग गांवों के किसान लामबंद हो, जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों से मिल, पुनर्विचार की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस क्षेत्र को कॉरिडोर के लिए चिह्नित किया गया है, वहां बड़ी व घनी आबादी निवास करती है और अधिकांश परिवार पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में उद्योग आने से खेती और गांवों के अस्तित्व पर बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस क्षेत्र को कॉरिडोर के लिए चिन्हित किया जा रहा है, वहां बड़ी व घनी आबादी निवास करती है और अधिकांश परिवार खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में उद्योग स्...