बदायूं, मार्च 11 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 6 में लगाए जा रहे दूसरे दूरसंचार टावर के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तुरंत रुकवाने की मांग की। मोहल्लेवासियों का तर्क है कि घनी आबादी के बीच टावर लगने से निकलने वाली किरणें स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही एक टावर मौजूद है, ऐसे में दूसरे टावर का निर्माण जनहित में नहीं है।ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस टावर को आबादी से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि लोगों की सेहत सुरक्षित रहे।इस मौके पर सुमित कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार, राघव सिंह, आकाश बाबू, संध्या और ...