उरई, जनवरी 3 -- उरई, संवाददाता। शहर में जगह जगह जर्जर बिजली पोल हादसों को न्यौता दे रहे हैं। शनिवार को बजरिया में नबी की मस्जिद के पास भरभरा कर बिजली का पोल सामने वाली बिल्डिंग पर गिर गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया और इससे बड़ा हादसा होते टल गया। बिजली विभाग की कार्यशैली से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। बजरिया में कई जगह लगे जर्जर पोल को तत्काल बदले जाने की मोहल्ले वासियों ने मांग उठाई है। उरई के बजरिया इलाके में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जर्जर लोहे का बिजली का पोल नीचे से गलकर गिर गया। लेकिन गनीमत रही कि पोल सड़क पर गिरने की बजाय एक मकान पर टिक गया, जिससे किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने ब...