घनी आबादी के बीच से गुजरेगा इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर, 12.30 KM के रूट पर 10 स्टेशन होंगे
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- दिल्ली में मेट्रो फेज-4 के तहत अब इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक मेट्रो कॉरिडोर घनी आबादी के बीच से होकर गुजरेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन परिसर में इस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगी। इस कॉरिडोर से मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और पुरानी दिल्ली के क्षेत्रों के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उम्मीद है कि इस कॉरिडोर के बन जाने रोजाना सफर करने वाले करीब डेढ़ लाख यात्रियों को सहूलियत होगी। डीएमआरसी के मुताबिक यह कॉरिडोर मजेंटा लाइन का विस्तार होगा। 12.30 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर पर 10 स्टेशन होंगे। इसका लगभग 11.35 किलोमीटर लंबा हिस्सा भूमिगत और करीब एक किलोमीटर लंबा हिस्सा एलिवेटेड होगा। घनी आबादी के बीच से भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण में ट्रेनों के लिए सुरंग तैयार करना चुनौतीपूर्ण होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.