जौनपुर, अप्रैल 6 -- चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग पर संत कीनाराम मार्ग के पास इन दिनों कूड़े का अम्बार लगा है। उसमें से उठ रही भीषण दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। संक्रमण का खतरा देख बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त है।हालत यह है कि आस पास के दुकानदारों के अलावा अन्य आवासीय लोग अपने घरों की खिड़कियां नहीं खोल पाते। एक तरफ नाले तो दूसरे तरफ कूड़े का दुर्गंध लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। बगल के मिठाई विक्रेता सारनाथ यादव, मेडिकल संचालक, इलेक्ट्रिक दुकानदार, किराना व्यवसाई, हार्डवेयर, चाय, चाट, सब्जी सहित अन्य दुकानदारों में आक्रोश इस बात का है कि दुर्गन्ध के कारण ग्राहक नही रुकते, जिससे दुकानदारी पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।...