भदोही, जनवरी 3 -- ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ गया। कोहरा इतना घना था कि सौ मीटर दूर के वाहन स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे थे। सुबह दस बजे तक वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। हालांकि सुबह 11 बजे धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग की माने तो धूप खिलने से तापमान 22 डिग्री तक बढ़ गया जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। ठंड का प्रकोप बढ़ने से हृदय व सांस रोगियों की समस्या बढ़ गई है। सर्द हवा की चपेट में आते ही सांस रोगी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घर से बाहर निकले हृदय रोगियों की बेचैनी ठंड से बढ़ जा रही है। घर से बाहर निकले हृदय रोगियों के सीने में अचानक दर्द उठने लग जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में वस्त्र व अलाव का सहारा मिला तो राहत मिल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.