टिहरी, दिसम्बर 11 -- घनसाली क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में चल रहे जनांदोलन ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया। लंबे समय से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने से नाराज आंदोलनकारियों की आत्मदाह की चेतावनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ऐतिहातन पुलिस ने कई आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान घनसाली और चमियाला बाजार परी तरह से बंद रहे। गुरुवार को घनसाली में पूर्व विधायक भीम लाल आर्य व व्यापार मंडलाध्यक्ष कैलाश बडोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल से मुख्य बाजार तक पहुंचे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलन के समर्थन में घनसाली और चमियाला बाजार पूरी तरह बंद रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालात बेकाबू होते देख पुल...