नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता के के बिरला फाउंडेशन द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए वर्ष 2025 का घनश्याम दास बिड़ला शोध पुरस्कार आईआईटी कानपुर में बायोलॉजिक साइंसेस एंड बायोइंजीनियरिंग की प्रो.बुशरा अतीक को देने की घोषणा की गई है। इसके तहत पांच लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। प्रो. बुशरा, आईआईटी, कानपुर की अर्न्तराष्ट्रीय संबंध की डीन हैं। प्रो.बुशरा कैंसर रिसर्ज (कैंसर का दोबारा सक्रिय या उभरकर सामने आना) विशेष रूप से प्रोस्टट कैंसर के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जानी जाती हैं। उल्लेखनीय वैज्ञानिक शोध के लिए इस देश में कई उच्चस्तरीय पुरस्कार हैं, पर इस पुरस्कार की अनूठी बात यह है कि इसके लिए चयन उन भारतीय वैज्ञानिकों में से किया जाता है जिनकी आयु 50 वर्ष या उससे कम है और जिन्होंने विज्ञान के किसी भी...