दरभंगा, सितम्बर 30 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। कमला बलान नदी में आई बाढ़ से पानी से घिरे घनश्यामपुर के 10 गांवों की हालत नाजुक बताई जाती है। खेत-खलिहान डूबने तथा गांव के निचले इलाके में पानी घुसने से लोग और अधिक जलस्तर में वृद्धि की आशंका से सहमे हुए हैं। गांव के निचले इलाके में बसे परिवारों के लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए सुरक्षित ठिकाने की तलाश कर रहे हैं। नदी के दोनों तटबंधों के बीच बसे डूब क्षेत्र के गांव बाऊर, नवटोलिया, कनकी मुसहरी, बैजनाथपुर, कैथाही, पुनर्वास टोला आदि की मुख्य सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। स्कूलों में पानी घुसने से स्कूली बच्चों का मिड डे मील सहित पठन पाठन प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- घनश्यामपुर प्रखंड के 10 गांव पानी से घिरे बाढ़ से लगभग आठ हजार की आबादी प्रभावित हुई है। खेत-खलिहान में पानी भर जाने से पशु ...