दरभंगा, जुलाई 20 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर प्रखंड की बेटी नरगिस ने नीट यूजी में 572 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया जनरल रैंक 22,161 और कैटेगरी रैंक 2,606 हासिल की है। उनकी सफलता से कोर्थु और कुमई गांव सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। नर्गिस की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने शहीद अमीर चंद गवर्नमेंट सर्वोदय विद्यालय, नॉर्थ दिल्ली से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से बीएससी के रूप में पूरी की। नर्गिस के पिता मो. साबिर सिद्दीकी व्यवसायी व मां हुस्ना बानो गृहिणी हैं। यह भी पढ़ें- धमदाहा के दो बेटों ने नीट 2026 में लड़ाया परचम उनका पैतृक गांव कोर्थु है। उनका विवाह ई. मो. शादाब आजम से हुआ है। उनके चार वर्षीय पुत्र म...