घनश्यामपुर:साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके
दरभंगा, जून 15 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए घनश्यामपुर थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएसपी संचालकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता संबंधी जानकारी, आधार नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। हर व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सीएसपी संचालकों को निर्देश दिया कि किसी भी ग्राहक द्वारा पैसा जमा या निकासी के दौरान संबंधित व्यक्ति के नाम-पते एवं पहचान का सत्यापन अवश्य करें। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- घनश्यामपुर:साइबर अपराध से बचने के बताए तरीके कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक सीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.