दरभंगा, जून 12 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बुधवार की देर रात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की सुबह गनौन गांव निवासी आरोपित गुनाई शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। ...