घनश्यामपुर:युवती का गर्भपात कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार
दरभंगा, अगस्त 15 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने मधुबनी जिले के दलदल गांव निवासी मो. शमशाद आलम को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित परिवार के आवेदन पर घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के दलदल गांव निवासी मो. शमशाद आलम को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.